Dnewsnetwork
जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, सोलन, श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि सोलन ज़िला के विकास खंड नालागढ़ के ग्राम झण्डे वाली खरुणी, वार्ड नं. 6, ग्राम पंचायत सुनेड़ में नई उचित मूल्य की दुकान खोली जानी है।
उन्होंने कहा कि उक्त स्थान पर नई उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए इच्छुक व्यक्ति अथवा सस्थाएं ऑन लाइन माध्यम से वांछित सूचना व अन्य दस्तावेज emerginghimachal.hp.gov.in वे
श्रवण कुमार ने कहा कि इस वैबसाईट पर कोई भी इच्छुक व्यक्ति 21 नवम्बर, 2026 तक आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के लिए न्यून्तम योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है व आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदन प्रपत्र के साथ मैट्रिक प्रमाण पत्र तथा अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र-यदि हों, वित्तीय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांगता, शिक्षित बेरोज़गार होने की स्थिति में स्वंय या परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोज़गार में न होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धतता एवं भण्डारण क्षमता, विधवा एकल नारी, यदि आवेदक बी.पी.एल., एस.सी., ओ.बी.सी., एस.टी. परिवार से सम्बन्धित प्रमाण पत्र व यदि आवेदक उसी स्थान का है, जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है, तो इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्राधिकृत अधिकारी से सत्यापित प्रतियां, स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के विधायक, सांसद व स्थानीय निकायों में किसी भी पद पर चुने हुए न होने सम्बन्धी शपथपत्र अपलोड करना भी अनिवार्य है, ताकि उस आधार पर उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए मेरिट तैयार की जा सके।
उन्होंने कहा कि वांछित दस्तावेजों के बिना आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी किसी भी कार्यालय दिवस पर कार्यालय आकर या कार्यालय दूरभाष न. 01792-224114 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।














