Solan News मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी

Crime Others Solan

DNN सोलन, 15 नवंबर : मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नौकरी देने वालों ने युवक काे एक अनुबंध की एक प्रति व एक और वीज़ा भी जारी किया गया था जो बाद में फर्जी निकला। शिकायत पीड़ित के पिता ने धर्मपुर थाना में दी है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार सुशील कुमार निवासी धर्मपुर जिला सोलन ने शिकायत दी कि इसका बेटा मर्चेंट नेवी में नौकरी पाने के लिए आर.पी.एस.एल. कंपनी से संपर्क करने पर बी.अशोक नामक व्यक्ति के संपर्क में आया था, जो पहले से ही मर्चेंट नेवी में नौकरी करता हैं। जिसने इसके बेटे को विश्वास दिलाया कि वह आर.पी.एस.एल. एजेंसी के माध्यम से मेसर्स अर्थ ओशन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड में उसे नौकरी दिला देगा। जिसके लिए इसके बेटे का सी.डी.सी और पासपोर्ट कूरियर के माध्यम से मेसर्स नॉर्थ लेक नेविगेशन मरीन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ठाणे मुंबई को देने के लिए कहा गया था। 1 जुलाई 2024 को इसके बेटे को वीजा जो केवल 96 घंटे के लिए था जारी किया गया था तथा कंपनी शेल्टर मरीन सर्विस एफजेडसी शारजाह यू.ए.ई. के अनुबंध की एक प्रति व एक और वीज़ा भी जारी किया गया था जो बाद में फर्जी निकला। उपरोक्त कागजात प्राप्त होने पर इसका बेटा 9 जुलाई 2024 को दुबई चला गया। जहां पहुंचने पर शेल्टर मरीन सर्विस के किसी भी प्रतिनिधि द्वारा इसके बेटे से संपर्क नहीं किया गया, जिसपर इसने सौरभ त्रिपाठी और बी.अशोक से संपर्क किया, लेकिन उन्होनें इसके फोन उठाना बंद कर दिया। दोनों व्यक्तियों ने धोखाधड़ी की है। मामले की पुष्टि एस.पी. सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News