Solan News अवैध पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

Baddi + Doon Crime Solan
Dnewsnetwork
बद्दी पुलिस ने एक व्यक्ति से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एक शिकायत की जांच के दौरान सूचना के आधार पर पुलिस थाना नालागढ़ एवं थाना मानपुरा की संयुक्त टीम ने ग्राम कसम्बोवाल ढाणा में दबिश देकर एक व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी हर्ष धीमान निवासी बद्दी के घर की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके निजी कमरे से एक डिब्बे में छिपाकर रखी गई 7.65 एमएम की पिस्टल, मैगजीन तथा 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी उक्त हथियार एवं कारतूसों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में पुलिस थाना मानपुरा में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने अथवा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

News Archives

Latest News