Dnewsnetwork
मैसर्ज़ स्नोव्यू ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. घोड़ा चौकी शिमला में मोटर मकैनिक, सर्विस एडवाइजर, सेल्स पर्सन के 25 पद व मैसर्ज़ सपाइन लैब्स बद्दी में ऑफिसर क्यू सी, मशीन ऑपरेटर, ट्रैनी ऑफिसर क्यू सी व अन्य के 08 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 17 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
कैंपस इंटरव्यू मॉडल कैरियर सेंटर (उप रोज़गार कार्यालय) बद्दी नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आई.टी.आई. मोटर मैकेनिक, डिप्लोमा ऑटोमोबाइल, बीटेक मैकेनिकल, बी.फार्मा., एम.एस.सी. केमिस्ट्री व आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
जगदीश कुमार ने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपने योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर (उप रोज़गार कार्यालय) बद्दी नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में 17 जुलाई, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 98726-40412 तथा 98169-28706 पर सम्पर्क कर सकते है।














