Solan 15 व 16 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

Dnewsnetwork

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 15 सितम्बर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने दी।
विपुल कश्यप ने कहा कि 15 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक अमलेक टावर, विश्वकर्मा फर्नीचर, डोमिनोज़, ला पाइनॉज़ पिज्ज़ा, गोयल हाडवेयर्स, साई एक्वा एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त समय व तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है

16 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 16 सितम्बर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर-1 के सहायक अभियंता सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि 16 सितम्बर, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक फोरेस्ट ऑफिस, गर्ल स्कूल, बॉय स्कूल, बर्फानी चौक, मेन बाज़ार, गोल मार्किट, गुरुकुल कॉलेज, टिक्कर पनोह, रख घन्सोत, रख चुहुवाल, फौजी कॉलोनी, वार्ड नम्बर 1, 2, 4, 5, 6, 7, मिल्क प्लांट, वाटर सप्लाई व औद्योगिक इकाइयां लेज़र शेविंग इंडस्ट्री आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News