SOLAN 13 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अगस्त, 2021 को राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।
दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 13 अगस्त, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड फेज-1, फेज-2, रबौण, नेगी काॅलोनी, एससीईआरटी, राधा स्वामी सत्संग एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्हांेने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्य दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News