Solan शहरी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा

Politics Solan
Dnewsnetwork
सोलन, 25 अगस्त : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोलन शहरी कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को मंजूरी प्रदान कर दी है और संगठन की अब नई टीम भी खड़ी हो गई है। पूर्व पार्षद पुनीत शर्मा को सोलन शहरी कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद उन्होंने अपनी टीम की सूची हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को स्वीकृति के लिए भेजी थी। जिसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की स्वीकृति के बाद संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने नई कार्यकारिणी की सूची जारी की है। शहरी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पांच वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 23 उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 34 महासचिव, एक सोशल मीडिया प्रभारी, दो कानूनी सलाहकार, 27 सचिव, 10 संयुक्त सचिव तथा चार कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्षों में प्रदीप एंग्रावर, देव दत्ता धीमान, दिनेश कश्यप, हरीश मरवाह और राजीव कौड़ा शामिल हैं। वहीं उपाध्यक्षों की सूची में भूषण कुमार, विकास ठाकुर, शोभित बहल, विनय बघनाल, हतिंदर सिंह पंवार, प्रदीप अग्रवाल, अजय शर्मा, अमर भटनागर, सुरेंद्र बनाल सहित कुल 23 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।
चंद्र भानु भागड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महासचिव के पद पर विजय पुरी (संगठन), मनोज गुप्ता, नवीन वर्मा, करण जीत सिंह, निशांत मकोल, विक्रम ठाकुर, सुनील साहनी, रजत थापा, वेद प्रकाश, संजय शर्मा समेत 34 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सतीश राज को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अनिल बघनाल और दलवीर सिंह कानूनी सलाहकार होंगे।
सचिव पद पर अतुल आनंद, नवीन अरोड़ा, अनिल कुमार, महिंदर सिंह (सोनू), सुभाष राणा, बृज मोहन शर्मा, मनीष मरवाहा, विकास दत्ता, शाह नवाज खान, वीरेंद्र पाल सैंदही, समीर सिद्दीकी सहित 27 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। संयुक्त सचिवों में गुरु देव, रविंदर बख्शी, मनयंक मित्तल, निखिल गौतम, मनोज सेठ, कमलेश कुमार, किरण भारद्वाज, विनीत सूद, नरेश गुप्ता और मनीष सेठ को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्यों के तौर पर सतिंदर सूद, सुशील चौधरी, जिया लाल शर्मा, विनय शर्मा, नरकित नेगी, साजिद मोहम्मद और मोहर सिंह के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा अधिसूचना में 28 विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की गई है। इनमें सुभाष वर्मानी, सुलक्षणा कौंडा, कुल राकेश पंत, डॉ. संजय शांडिल, सुरेंद्र सेठी, अरविंद गुप्ता, डॉ. कैलाश प्रकाश, शिव कुमार, राहुल सिंह ठाकुर, जगमोहन मल्होत्रा, पूनम ग्रोवर, राधेय श्याम, जतिन साहनी, अरुण शर्मा, सरदार सिंह ठाकुर, मुकेश शर्मा, अधिवक्ता जितेंद्र ठाकुर, नरेंद्र कुमार, अंकुश सूद, संजय भंडारी, लक्ष्मी दत्त शर्मा, शमशेर, शम्मी साहनी, हरि मोहन शर्मा, मोहम्मद अनवर, मीनाक्षी शर्मा, पूजा और अरुणा शामिल हैं।
अधिसूचना में कहा गया है कि सोलन शहर से संबंधित नगर निगम के चेयरमैन/वाइस चेयरमैन, निगमों के प्रमुख, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, विधायक एवं पूर्व विधायक तथा फ्रंटल संगठनों और विभागों के प्रमुख अपने पद के आधार पर विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

Latest News