Dnewsnetwork
धर्मपुर, 26 जून। सोलन जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए धर्मपुर क्षेत्र में एक युवक को 3 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी डगशाई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांधी ग्राम सड़क की ओर से आ रहे एक युवक को संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवीण तंवर सोलन के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के उपरांत आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के प्रावधानों के तहत पाबंद किया गया।














