DNN सोलन
सोलन के मिनी सचिवालय पर नगर निगम के खिलाफ बनी ग्रामीण संघर्ष समिति को धरना देना महंगा पड़ा। धरना देने पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसपी अशोक वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिनी सचिवालय सोलन में करीब 30-40 लोग जिनमें मनोज वर्मा , विकास व किरण किशोर के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए पहुंचे और मिनी सचिवालय के बाहर मुख्य गेट पर बैठकर धरना देने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने जिन्हें इस प्रकार बिना पूर्व अनुमति के गेट पर धरऩा देने से मना किया गया लेकिन यह लोग न माने और करीब 20-25 मिनट तक गेट पर धरऩा दिया। जिससे मिनी सचिवालय के पास रास्ता अवरुद्ध रहा। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।