DNN सोलन
सोलन जिला में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा थम नहीं रहा है। शनिवार को जिला में दो और लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई। अब तक जिला में 84 मौतें कोरोना से हो चुकी है।
वहीं शनिवार को एक बार फिर बड़ा आंकड़ा कोरोना पॉजिटिव लोगों का सोलन जिला में सामने आया है। जिला में 294 नए कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने यह जानकारी दी।

इसी के साथ सोलन जिला में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 2151 हो गई है। जिनमें से 66 लोगों का सोलन जिला के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शनिवार को सोलन जिला में 819 लोगों के करोना सैंपल लिए गए थे जिनमें से 294 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।सोलन में 98 मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ बद्दी में 50 मामले कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। नालागढ़ में 29, एमएमयू में 16, अर्की में 74, कंडाघाट में 5, चंडी में 1, धर्मपुर में 6, बरोटीवाला में 1, रामशहर में 3, परमाणु में 7 व जिला में 4 अन्य मामले करो ना पॉजिटिव पाए गए हैं।















