Kandaghat 22 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN कण्डाघाट
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जून, 2021 को सोलन जिला के कण्डाघाट उपमण्डल में 132 के.वी विद्युत उप केन्द्र में आवश्यक रख-रखाव कार्य के दृष्टिगत इस केन्द्र के अधीन आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत अपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इस के दृष्टिगत कण्डाघाट क्षेत्र के वाकनाघाट, छावशा, चामल, दोची व आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News