HIMACHAL 14 जून तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

मंत्रिमंडल की बैठक में नरेंद्र बरागटा मुख्य सचेतक एवं जुब्बल कोटखाई के विधायक के आकस्मिक निधन पर सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत दो मिनट के मौन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई । हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला हिमाचल प्रदेश में भी हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की 12 कक्षा की परीक्षाएं भी की गईं रद । 14 जून तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू । हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बसे चलने पर अभी कोई भी निर्णय नही लिया गया है। हिमाचल में जो कोरोना कर्फ़्यू था वो 14 जून तक बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते अभी तक कि सभी बंदिशे ज्यो की त्यों लगी रहेगी। इसी के साथ हिमाचल में 12वी के छात्रों को प्रमोट करने का फैसला लिया गया है। जिसके तहत सीबीएसई की तर्ज़ पर छात्रों को प्रमोट किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक के दौरान राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई। मंत्रिमण्डल ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लागू किए गए सभी प्रतिबन्धों को 14 जून, 2021 प्रातः 6 बजे तक जारी रखने का निर्णय लिया।

बैठक के दौरान भारत सरकार के निर्णय के अनुरूप प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए 12वीं की वार्षिक परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने निर्णय लिया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा मूल्यांकन के लिए सुझाए गए मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम के लिए मापदण्ड विकसित करके परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इस प्रकार परिणाम घोषित होने के उपरान्त यदि कोई विद्यार्थी परिणाम से सन्तुष्ट न हो तो उसे स्थिति सामान्य होने पर बोर्ड द्वारा करवाई जाने वाली विशेष परीक्षा में बैठने का मौका उपलब्ध होगा।

मंत्रिमण्डल ने अस्पतालों से होम रिकवरी के लिए डिस्चार्ज किए गए कोविड-19 रोगियों के लिए दूरभाष के माध्यम से परामर्श सुनिश्चित करवाने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन निर्माताओं से सीधे तौर पर अधिक वैक्सीन के प्रापण के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए।

इससे पूर्व, मंत्रिमण्डल ने मुख्य सचेतक एवं जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र बरागटा के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया। मंत्रिमण्डल ने राज्य में, विशेषकर बागवानी क्षेत्र में, नरेन्द्र बरागटा के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मंत्रिमण्डल ने दिवंगत नेता के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा।

News Archives

Latest News