Evergreen Computer Education ने मनाया अपना 16 वां स्थापना दिवस भव्य कार्यक्रम आयोजित

Others Solan

Dnewsnetwork

सोलन। शहर में पिछले 16 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे Evergreen Computer Education Centre का स्थापना दिवस समारोह उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में कर्नल संजय शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुनीत शर्मा, उपाध्यक्ष विकास ठाकुर, मनसार पंचायत के प्रधान जय प्रकाश, कोठों पंचायत के उपप्रधान अंकुर ठाकुर तथा ग्राम पंचायत शामती के पूर्व उपप्रधान राकेश मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह के दौरान संस्थान की Director ज्योति ठाकुर एवं Founder Member चंदन ठाकुर ने Evergreen Computer Education की 16 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है।

 

पिछले 16 वर्षों के दौरान संस्थान से शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक विद्यार्थी विभिन्न सरकारी एवं अर्ध-सरकारी संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विद्यार्थियों की सफलता को संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि Evergreen Computer Education युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने संस्थान के 16 वर्षों के सफल सफर की सराहना करते हुए भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

Latest News