DC ने शिलाई में Cm दौरे के प्रबन्धों का लिया जायजा

Others Politics Sirmaur

DNN नाहन।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जिला सिरमौर में 3 सितम्बर, 2021 को एक दिवसीय दौरे को लेकर आज उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने शिलाई में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर के अतिरिक्त जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 03 सितम्बर को दोपहर 12 बजे सराहंा में जनसभा सम्बोधित करने के उपरांत दोपहर 3 बजे शिलाई पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उप मण्डल कार्यालय शिलाई के प्रागंण में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण करने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में क्षेत्र की जनता को सम्बोधित भी करेंगें।

Latest News