DNN सोलन
सोलन के लोगों के साथ पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा नगर निगम का लेकर किए गए अन्याय के खिलाफ गठित नगर निगम संघर्ष समिति ने अब नए साल से सरकार के खिलाफ नया आंदोलन छेडऩे की तैयारी कर ली है। जिसकी रणनीति वीरवार को संघर्ष समिति की आयोजित हुई बैठक में बनाई गई। निर्णय लिया गया कि नए साल से हर वार्ड से 10-10 पोस्टकार्ड हर रोज मुख्यमंत्री को भेजेंगे जाएंगे। जिसमें लोग मुख्यमंत्री से सोलन को नगर निगम का दर्जा देने की मांग करेंगे। समिति के संस्थापक कुलराकेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने सोलन को नगर निगम का दर्जा न देकर अन्याय किया था। सोलन यह दर्जा पाने के लिए सभी मापदंडों को पूरा कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद भी धर्मशाला को नगर निगम बनाया गया। तब से समिति इसकी विरोध कर रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इस संबंध में समिति के सदस्यों का आश्वासन दिया था।
