4.39 ग्राम हैरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Dnewsnetwork DNN सोलन जिला के दाड़लाघाट में पुलिस ने एक युवक को 4.39 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर राष्ट्रीय उच्चमार्ग 205 के पास खड़े एक युवक को पकड़कर उससे 4.39 ग्राम हैरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान सूरज ठाकुर निवासी बिलासपुर उम्र 26 वर्ष के तौर पर कई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
Continue Reading
