ट्रक से 15 किलो 648 ग्राम चूरा पोस्त बरामद , 2 गिरफ्तार

DNN सोलन, 13 जनवरी सोलन जिला की कुनिहार पुलिस ने गश्त के दौरान एक ट्रक से 15 किलो 648 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एस.पी. गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कुनिहार पुलिस की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर स्यांवा बांवड़ी गांव के पास शिमला […]

Continue Reading

नौणी विश्वविद्यालय में विशेष एन॰एस॰एस॰ शिविर का आयोजन

DNN नौणी 12 जनवरी। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में गुरुवार से एक सप्ताह तक चलने वाला एन॰एस॰एस का विशेष शिविर शुरू हुआ। शिविर में वानिकी महाविद्यालय, नौणी के लगभग 100 वालंटियर भाग ले रहे हैं। शिविर के उद्घाटन सत्र के दौरान डीन कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री डॉ. सीएल ठाकुर और डीन छात्र कल्याण डॉ. राजेश भल्ला उपस्थित रहे। ओच्छघाट और नौणी पंचायतों में इस शिविर के […]

Continue Reading

सब्जी मंडी के नजदीक एक व्यक्ति की हत्या

DNN सोलन सोलन सब्जी मंडी के नजदीक एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए है। घटना काे लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के बाद पुलिस ने  घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मृतक मज़ीद निवासी सहारनपुर वर्तमान में सोलन […]

Continue Reading

ग्राम पंचायत निर्वाचन के सम्बन्ध में अधिसूचना

DNN सोलन 12 जनवरी। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला की उन ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं जहां 08 जनवरी, 2024 तक कोई पद खाली हुए हैं। इस सम्बन्ध में ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा अधिसूचना जारी की गई […]

Continue Reading

राम कुमार के आश्वासन के उपरांत किसानों का धरना समाप्त

DNN सोलन 12 जनवरी। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी के आश्वासन के उपरांत आज नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के किसानों ने कम मुआवज़े के कारण अपने धरने को समाप्त कर दिया है। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्य संसदीय सचिव ने […]

Continue Reading

सोलन में 15 जनवरी को बिजली आपूर्ति बाधित

DNN सोलन हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 15 जनवरी, 2024 सोमवार की रात्रि 10 बजे से रात्रि 12.30 बजे […]

Continue Reading

पंचायत बेरल में लगभग 6 करोड़ रुपए की योजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण

DNN अर्की मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को अधोसंरचनात्मक रूप से मज़बूत किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला […]

Continue Reading

रचित साहनी बने डीएसीवाईपी सलाहकार समिति के सदस्य

DNN सोलन, 11 जनवरी सोलन के युवा नेता रचित साहनी को सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, सांस्कृतिक क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की श्रेणी के अंतरगत नहेरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.स.) से युवा कार्यक्रम पर ज़िला सलाहकार समिति डीएसीवाईपी के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। भाजपा के युवा नेता रचित साहनी ने उन्हें […]

Continue Reading

शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियां छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक – राम कुमार

DNN सोलन 11 जनवरी। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी आवश्यक हैं। राम कुमार गत दिवस सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर […]

Continue Reading

डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे ग्राम पंचायत नौणी से ‘सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत

DNN सोलन 11 जनवरी।उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत नौणी से 17 जनवरी, 2024 को होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम और रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल कार्यक्रम की […]

Continue Reading