शूलिनी विवि द्वारा अग्रणी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ वैश्विक सहयोग का विस्तार

DNN सोलन 25 अप्रैल शूलिनी विश्वविद्यालय ने तीन  अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ रणनीतिक साझेदारी बनाकर अपनी वैश्विक शैक्षणिक पहुंच का विस्तार करने में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।  लेबनान की इस्लामिक यूनिवर्सिटी, कजाकिस्तान की नारक्सोज़ यूनिवर्सिटी और अम्मान की जॉर्डन अलजुबीहा यूनिवर्सिटी। नव हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) अंतर-सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने, अनुसंधान को आगे […]

Continue Reading

सोलन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 536 मतदान कर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास

DNN सोलन  25 अप्रैल लोकसभा चुनाव-2024 के सुचारू संचालन व मतदान प्रक्रिया को सुलभ बनाने के दृष्टिगत 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कर्मियों की पहली रिहर्सल आज डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के एल.एस. नेगी सभागार में आयोजित की गई। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी […]

Continue Reading

सार्वजनिक संपत्ति पर चुनाव प्रचार सामग्री प्रदर्शित करने पर होगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त

DNN सोलन 25 अप्रैल ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के दौरान सार्वजनिक एवं सरकारी संपत्ति इत्यादि पर अनाधिकृत राजनीतिक विज्ञापन व चुनाव से सम्बन्धित अन्य प्रचार सामग्री प्रदर्शित करने पर रोक लगाई गई है। उन्होंने […]

Continue Reading

कैमिकल खिलाने का मामला आया सामने

DNN सोलन, 24 अप्रैल : सोलन के एक निजी स्कूल में एक छात्र द्वारा दूसरे छात्र को कैमिकल खिलाने का मामला सामने आया है। छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक की […]

Continue Reading

मृदा स्वास्थ्य पर जागरूकता शिविर से सतत प्रथाओं को दिया बढ़ावा

DNN सोलन  24 अप्रैल डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के विस्तार शिक्षा निदेशालय ने मृदा विज्ञान और जल प्रबंधन विभाग के सहयोग से मृदा स्वास्थ्य और जैविक पदार्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित एक दिवसीय कार्यक्रम की मेजबानी की। यह कार्यक्रम, ‘मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और कम्पोस्टिंग’ पर राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा था जिसे […]

Continue Reading

शूलिनी विश्वविद्यालय में मनाया गया पृथ्वी दिवस

DNN सोलन 23 अप्रैल शूलिनी विश्वविद्यालय में “ग्रीन गिगल्स” नामक एक प्रस्तुति प्रतियोगिता के साथ पृथ्वी दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड फार्मास्युटिकल साइंसेज द्वारा आयोजित किया गया था और इसका उद्देश्य हास्य के माध्यम से स्थिरता को बढ़ावा देना था। विभिन्न विभागों की आठ टीमों ने स्थिरता के लिए अपने नवीन […]

Continue Reading

नौकरी देने वालीं नहीं छीनने वाली निकली सुक्‍खू सरकार, चार फीसदी बढ़ी बेरोजगारी: शैलेंद्र

DNN सोलन 24 अप्रैल शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने कहा कि कहतें है कि झूठ ले डूबता है। झूठ की नाव पर सवार कांग्रेस का हाल भी इन लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों यही होगा। नौकरी देने का झूठा वायदा करके सत्‍ता हथियाने वाली कांग्रेस को भी अब डूबने से कोई नहीं […]

Continue Reading

सोलन में प्रतिबंधित दवा के साथ एक गिरफ्तार

DNN सोलन पुलिस ने प्रतिबंधित दवा के साथ एक व्यक्ति को सोलन में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एस.पी. गौरव सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की स्पेशल टीम को सूचना मिली कि गेजा राम नाम निवासी तार फैक्टरी किराए के कमरे में रहता है और प्रतिबंधित दवाईयां बेचने का […]

Continue Reading

लोकतंत्र की मज़बूती के लिए सभी लोगों की निर्वाचन में सहभागिता आवश्यक

DNN सोलन 23 अप्रैल। अर्की उपमण्डल की राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आज सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) के तहत विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा ने अभियान की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग की मतदाता जागरूकता की पहल में विद्यालय के […]

Continue Reading

ढाई आखर पत्र-लेख प्रतियोगिता’ में कुमारी अपूर्वा नेगी ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

DNN सोलन भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत हिमाचल डाक सर्कल शिमला के अधीन सोलन डाक मण्डल द्वारा स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ‘ढाई आखर पत्र-लेख प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। अधीक्षक डाकघर सोलन आर.डी. पाठक ने बताया कि सोलन मण्डल के अधीन बी.एल. सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, शामती की छात्रा कुमारी अपूर्वा नेगी ने इस प्रतियोगिता […]

Continue Reading