कुनाल पत्थरी में 19 की बजाय अब 20 को होंगे ड्राइविंग टेस्ट

DNN धर्मशाला 17 मई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 19 मई को कुनाल पत्थरी में होने वाले ड्राइविंग टेस्ट की तारीख में परिवर्तन किया गया है। इसे अब एक दिन लिए आगे बढ़ाया गया है। कुनाल पत्थरी में ड्राइविंग टेस्ट 19 की बजाय अब 20 मई को होंगे।

Continue Reading

भर्ती रैली के प्रबंधों को लेकर डीसी कार्यालय में बैठक आयोजित

DNN धर्मशाला 16 मई। अग्निपथ योजना के तहत पहली दर्फा अिग्नवीर भर्ती रैली का आयोजन धर्मशाला में किया जाएगा। कांगड़ा और चम्बा जिला से संबंध रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार 16 जून से 25 जून 2023 तक साई (स्पोर्टस् अथॉरिटी ऑफ इंडिया) मैदान और इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की […]

Continue Reading

सामाजिक कल्याण सुक्खू सरकार का संकल्प – किशोरी लाल

DNN बैजनाथ (धर्मशाला) 16 मई। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि सामाजिक कल्याण सुक्खू सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मजबूत नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही ही। सरकार का गांव, गरीब, असहायों को संबल व आश्रय देने, सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं […]

Continue Reading

भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के जेबीटी के सात पदों लिए 23-24 मई को साक्षात्कार

DNN धर्मशाला, 16 मई। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा काँगड़ा कार्यालय द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के जेबीटी के 7 पदों के लिए साक्षात्कार 23 और 24 मई 2023 को बैच आधार पर निर्धारित किए गए हैं। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा मोहिन्द्र कुमार धीमान ने बताया कि साक्षात्कार का आयोजन नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में किया जाएगा। […]

Continue Reading

सुधीर शर्मा ने नरवाना और  कण्ड बगियाड़ा में किया खेल मैदान का शिलान्यास

DNN धर्मशाला 13 मई। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने आज शनिवार को ग्राम पंचायत नरवाना खास में पंद्रह लाखकी लागत से बनने वाले खेल मैदान और जिम का शिलान्यास किया। उन्होंने इसके बाद कण्ड बगियाड़ा में पंद्रह लाख की लागत सेबनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। उन्होंने इस दौरान धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के राधा कृष्ण मंदिर श्यामनगर में जनता ही जनार्धन प्रोग्राम में शिरकित की।स्थानीय लोगों ने विधायक का यहां पधारने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव में धर्मशाला के लोगों ने उन्हें स्नेह और आशीर्वाददेकर जो विश्वास दिखाया है उसके लिये वे ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि विकास को लोगों की मांग और इलाके की जरूरत के अनुसारआगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मांगो को चरणबद्ध पूरा किया जाएगा। सुधीर शर्मा  ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विकास परियोजनाओं को लेकर दूरदर्शी सोच है। वे प्रदेश में मूलभूतढांचे के विकास पर जोर दे रहे हैं।सभी परियोजनाएं इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर में टीन शेडऔर संसारी माता मंदिर का साइट विजिट किया और  इनका कार्य जल्दी पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष विनीत धीमान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दक्ष राणा, पार्षद वार्ड 10 शेलेंद्र आचार्य, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीपचौधरी, उप प्रधान कण्ड बगियाड़ा सुनील कुमार, पूर्व प्रधान कण्ड बगियाड़ा रेशमा देवी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभागजगतार ठाकुर, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा, राजकुमार कश्यप, शशी आचार्य, सरिता आचार्य, वीरेन्द्र शर्मा, अनु शर्मा, अनूप लता, चम्पा, अनिल शर्मा, पूर्व प्रधान नरवाना खास बहादुर सिंह, पूजा राणा, अमर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्यलोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

सुधीर शर्मा ने किया 427 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास

DNN धर्मशाला 12 मई। स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने आज शुक्रवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ 27 लाख के विभिन्न विकास कार्यांे का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनियारा में 1 करोड़ 35 लाख 96 हजार की लागत से बने अतिरिक्त भवन का लोकार्पण कर विद्यार्थियों को समर्पित […]

Continue Reading

350 करोड़ से स्मार्ट बनेगा ढगवार मिल्क प्लांट – सुधीर शर्मा

DNN धर्मशाला 11 मई। धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने स्मार्ट सिटी के विकास के सफर में एक और मील पत्थर रखते हुए ढगवार मिल्क प्लांट को 350 करोड़ रु़पए मंजूर करवा दिए हैं। इस बजट से यह मिल्क प्लांट नई तकनीक से बनेगा। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने साथ साथ रोजगार का भी […]

Continue Reading

पर्यटन राजधानी के साथ औद्योगिक विकास की भी नजीर बनेगा कांगड़ा – हर्षवर्धन चौहान

DNN धर्मशाला 9 मई। उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांगड़ा जिला पर्यटन राजधानी के साथ ही औद्योगिक विकास की भी नजीर बनेगा। कांगड़ा का विकास मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्राथमिकता में है। जिले में पर्यटन विकास के साथ साथ कांगड़ा के सीमांत क्षेत्रों में उद्योग स्थापित किए […]

Continue Reading

कांगड़ा में 15-16 को हर तहसील-उप तहसील में लगेंगे सहायता कैंप

DNN धर्मशाला 9 मई। कांगड़ा जिले की प्रत्येक तहसील और उपतहसील में 15 तथा 16 मई को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सहायता कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप में लाभार्थी किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान […]

Continue Reading

सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों के लिए साक्षात्कार

DNN धर्मशाला 5 मई। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं। इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में 8 मई को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां, 9 को उप […]

Continue Reading