Bahra University में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान को लेकर दी अहम जानकारियां

Himachal News Others Shimla Solan

DNN सोलन

सोलन के वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय द्वारा बाहरा विश्वविद्यालय कनेक्ट सीजन वन के तहत एक वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को देश के प्रसिद्ध शैफ डॉक्टर कविराज खिलानी द्वारा समग्र आहार व पौष्टिक आहार (Holistic cooking and we’ll ness approach) को लेकर जानकारियां दी गई। डॉक्टर कविराज खिलानी देश के पहले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने कलर टीवी पर कुकिंग शो की शुरुआत की थी। आज इस वेबीनार में उन्होंने कुकिंग, फूड हैबिट व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान को लेकर अहम जानकारियां दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यह बताया कि किस प्रकार के खाने पीने से कोरोना काल के दौरान शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है।

वर्तमान में कोरोना काल में हर व्यक्ति (इम्यूनिटी) प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए अलग अलग तरीके से खानपान कर रहा है। ऐसे में डॉ. खिलानी द्वारा दी गई जानकारी बच्चों के लिए काफी अहम रही। साथ ही उन्होंने स्वस्थ शरीर को रखने के लिए बैलेंस डाइट को लेकर भी जानकारियां प्रदान की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार के खाने से हम सेहतमंद व स्वस्थ रह सकते हैं। डॉक्टर खिलानी द्वारा दी गई जानकारी से बच्चों का ज्ञान बढ़ा और उन्होंने भविष्य में उनके द्वारा दी गई जानकारियों को अपने कैरियर में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण दिवस होने के चलते पर्यावरण के प्रति सचेत रहने को लेकर भी जानकारियां दी गई। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई। रायत बाहरा ग्रुप के डायरेक्टर अमित अटवाल ने सभी का आभार जताया और इस पूरे रविवार को संचालन किया।

News Archives

Latest News