Baddi क्षेत्र के ज़िला परिषद के दाड़वां तथा मंधाला वार्ड के लिए कुल 11 नामांकन प्राप्त

Baddi + Doon Others Politics

Dnewsnetwork
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत बद्दी उपमण्डल में ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए अंतिम दिन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
डॉ. धीमान ने कहा कि बद्दी उपमण्डल के तहत ज़िला परिषद वार्ड 10-दाड़वां तथा 11-मंधाला के लिए कुल 11 नामांकन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन के अंतिम दिन आज दाड़वां वार्ड के लिए एक तथा मंधाला वार्ड के लिए कुल 04 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कहा कि 10-दाड़वां ज़िला परिषद वार्ड के लिए आज स्नेह लता, निवासी गांव दावटा, डा. मलेरा, वार्ड नम्बर-2, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 11-मंधाला ज़िला परिषद वार्ड के लिए आज अजय कुमार सुपुत्र राम जी दास, निवासी गांव ततोआ, डा. साईं, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन, अभिषेक कुमार, सुपुत्र अमर चंद, निवासी गांव कैंडोल, डाकघर बधोनीघाट, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन, मान सिंह सुपुत्र लेख राम, निवासी गांव एवं डाकघर मंधाला, तहसील बद्दी तथा सुनिधी, निवासी गांव ततोआ, डाकघट साईं, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन, हि.प्र. ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने उम्मीदवारों को अवगत करवाया कि नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया 12 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से आरंभ की जाएगी। ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी 14 एवं 15 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 15 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे के पश्चात ज़िला परिषद चुनाव के प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

 

 

News Archives

Latest News