Dnewsnetwork
सोलन। एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सोलन कि एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की दो प्रतिभाशाली छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। डी.फार्मेसी की छात्रा अदिति शर्मा ने प्रदेश में सातवां स्थान, जबकि हेमा ठाकुर ने नौवां स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इसके साथ ही शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और समर्पित प्रयासों ने भी छात्राओं की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्राओं एवं शिक्षकों की संयुक्त मेहनत और प्रतिबद्धता के चलते संस्थान को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।
इस उपलब्धि पर शचि सिंह, प्रबंध निदेशक, डॉ. पी. पी. शर्मा, अकादमिक निदेशक तथा डॉ. अवनीत गुप्ता, प्राचार्य, एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियां संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती हैं।
टॉप-10 में स्थान हासिल करने वाली दोनों छात्राओं को संस्थान परिवार ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।













