DCC Solan की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 29 अगस्त को

Politics Solan

Dnewsnetwork

सोलन, 26 अगस्त: जिला कांग्रेस कमेटी सोलन की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 29 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष वरमानी करेंगे, जबकि जिला प्रभारी महेंद्र चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे बड़ोग गांव की वन भूमि में पौधारोपण से होगी। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी भवन, सोलन में मुख्य संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी गतिविधियों की रूपरेखा और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों के अलावा जिले के पांचों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष तथा कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री बलदेव ठाकुर ने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह बैठक महत्वपूर्ण है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

Latest News