Dnewsnetwork
शिमला। शिमला पुलिस ने धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 16 लाख रुपए की ठगी के मामले में वांछित आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमान अली निवासी यमुना विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। एसएसपी गौरव सिहं ने बताया कि पुलिस थाना सदर शिमला में दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार 11 से 14 अक्टूबर 2025 के बीच शिकायतकर्ता के SBI खाते से धोखाधड़ीपूर्वक कुल 16 लाख रुपए की राशि निकाल ली गई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपी अमान अली की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद शिमला पुलिस की टीम ने तकनीकी एवं अन्य जांच के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 19 अगस्त 2026 को दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर शिमला लाया गया।
आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 22 अगस्त 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मामले में जांच जारी है तथा धोखाधड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।













