बद्दी में तेज रफ्तार ट्रक सरकारी कार्यालय में घुसा, चालक की मौत

Baddi + Doon Crime

Dnewsnetwork

बद्दी, 1 अगस्त। सोलन जिला के बददी में एक ददनार्क हादसा सामने आया है। यहां के सिक्का होटल चौक के नजदीक शनिवार सुबह काठा की ओर से लोहे की पाइपों से लदा ट्रक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर एक सरकारी कार्यालय की दीवार तोड़ते हुए परिसर के अंदर जा घुसा। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। हादसे में ट्रक चालक कुलविन्द्र सिंह निवासी लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे ट्रक से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में सरकारी भवन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने घटना को लेकर थाना बद्दी में मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest News