Dnewsnetwork
सोलन, 26 जुलाई : जिला पुलिस सोलन की एसआईयू टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक होटल में दबिश देकर 41.08 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है। इस मामले में एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एस.आई.यू. टीम ने चंबाघाट के समीप स्थित एक होटल के कमरा नंबर 303 में छापा मारा। तलाशी के दौरान कमरे में ठहरे तीन व्यक्तियों के कब्जे से 41.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार तरीखा (35 वर्ष) निवासी फाजिल्का (पंजाब), युवराज सिंह (25 वर्ष) निवासी लुधियाना (पंजाब) तथा संदीप कौर उर्फ नेहा (35 वर्ष) निवासी फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर, सोलन में मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।














