Dnewsnetwork चंबा, 21 जुलाई
राज्यपाल कविन्दर गुप्ता 26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 The International Minjar Mela in Chamba
का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
राज्यपाल के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि राज्यपाल 25 जुलाई (शनिवार) को सायः डलहौजी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा । 26 जुलाई को राज्यपाल सुबह 10 बजे श्री लक्ष्मी नारायण जी को मिंजर अर्पित करने के पश्चात 10:30 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल सांय 8:35 बजे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के तहत सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा। राज्यपाल 27 जुलाई को सुबह 9 बजे पठानकोट के लिए प्रस्थान करेंगे ।














