हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा 3 लोगों की मौत

Kullu Others Politics
Dnewsnetwork ( DNN Himachal)
हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना प्रदेश के कुल्लू जिला में घटी है। यहां पर जिला मुख्यालय के साथ लगते पीज मार्ग पर बागन के समीप सवारियों से भरी एक टाटा सूमो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद 6 घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य अपने हाथ में ले लिया है और मृतकों व घायलों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। एसपी कुल्लू मदन लाल ने इस हादसे की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस हादसे के असल कारणों की गहनता से छानबीन कर रही है।

Latest News