नगर परिषद् रोहड़ू के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न ये रहे विजेता

Politics Shimla

एसडीएम ने चुनाव कर्मियों एवं महिला कर्मचारियों का जताया आभार

रोहड़ू, 22 मई
रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव आज शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं तथा कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी चुनाव अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन एवं सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त किया।

ये रहे विजेता
वार्ड नंबर 1 (दशालनी एवं सेरी) से रमा देवी को सर्वाधिक 209 मत प्राप्त हुए और उन्हें विजेता घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त वृंदा जिल्टा को 153 मत, राजवंती को 104 मत तथा विक्रमा देवी को 53 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर 2 (अपर बाजार) से पारुल को सर्वाधिक 116 मत प्राप्त हुए और उन्हें विजेता घोषित किया गया। वहीं ऊषा शर्मा को 100 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर 3 (मुख्य बाजार) से सुजय अग्रवाल को 266 मत प्राप्त हुए और उन्हें विजेता घोषित किया गया। वहीं रंजना रैतका को 146 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर 4 (समाला) से रणजीता को 122 मत प्राप्त हुए और उन्हें विजेता घोषित किया गया। वहीं रीतू को 103 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर 5 (बस स्टैंड क्षेत्र) से राज कुमार को 79 मत प्राप्त हुए और उन्हें विजेता घोषित किया गया। वहीं राजेश चंद को 54 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर 6 (ब्लॉक क्षेत्र) से प्रीति चौहान को 124 मत प्राप्त हुए और उन्हें विजेता घोषित किया गया। वहीं बीना देवी को 33 मत तथा नोटा को 3 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर 7 (कोर्ट रोड क्षेत्र) से जितेंद्र चौहान को 113 मत प्राप्त हुए और उन्हें विजेता घोषित किया गया। वहीं सौरव तानटा को 30 मत तथा नोटा को 6 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर 8 (बावटीनाला) से प्यारे लाल आजाद को 153 मत प्राप्त हुए और उन्हें विजेता घोषित किया गया। वहीं पन्ना लाल को 140 मत, सोहन लाल को 97 मत तथा नोटा को 1 मत प्राप्त हुआ।
वार्ड नंबर 9 (शक्तिनगर) से शालू दत्ता को 131 मत प्राप्त हुए और उन्हें विजेता घोषित किया गया। वहीं सिमरन कौर को 42 मत तथा सुनीता देवी को 56 मत प्राप्त हुए।

महिला कर्मचारियों का नप चुनाव में अहम योगदान
रिटर्निंग अधिकारी धर्मेश रामौत्रा ने कहा कि नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव में इस वर्ष महिला कर्मचारियों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया से लेकर चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के सफल संचालन तक महिला कर्मचारियों ने जिम्मेदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों के सहयोग, कार्यकुशलता एवं प्रतिबद्धता के कारण चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में विशेष सहायता मिली।

News Archives

Latest News