90 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 23 अप्रैल को

Others Solan

Dnewsnetwork
मैसर्ज़ डाबर इंडिया लि. बद्दी में इलेक्ट्रिीशियन, बॉयलर अटेंडेंट, अप्रेंटिस मकैनिकल व कैमिस्ट के 20 पद, मैसर्ज़ मोरपेन लैबोटरिज लि. बद्दी में कैमिस्ट, ट्रेनी इंजीनियर व अप्रेंटिस के 30 पद व मैसर्ज़ इनोवा कैपटैब लि. में ऑफिसर क्यूसी, ऑफिसर क्यूए, ऑफिसर ओएसडी. प्रोडक्शन, हेल्पर ओएसडी. प्रोडक्शन, मशीन ऑपरेटर के 40 पदों पर भर्ती के लिए 23 अप्रैल, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आई.टी.आई., इलेक्ट्रिशियन, आई.टी.आई., मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, बी.फार्मा., एम.फार्मा, बी.एस.सी., एम.एस.सी. केमिस्ट्री, केमिकल इंजीनियरिंग व आयु 21 से 34 वर्ष होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगईन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर, उप रोज़गार कार्यालय बद्दी, नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में 23 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 98726-40412 तथा 98169-28706 पर सम्पर्क कर सकते है।

News Archives

Latest News