Solan 43 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 04 अप्रैल को

Others Solan

Dnewsnetwork

मैसर्ज़ देव भूमि फल एवं सब्जी किसान उत्पादक कम्पनी में फील्ड ऑफिसर, सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव, पैंट्री बॉय व ड्राइवर के 21 पद तथा स्काई मरचेंट इंटरनेशनल शिमला में मेनेजमेंट ट्रेनी व मारकेटिंग ट्रेनी के 22 पदों पर भर्ती के लिए 04 अप्रैल, 2026 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बेसिक कम्प्यूटर नॉलेज व आयु 20 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टेब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सके हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 04 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 पर सम्पर्क कर सकते है।

News Archives

Latest News