Baddi News 22 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित

Baddi + Doon Others

Dnewsnetwork

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 22 मार्च, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने दी।
दीपक वर्मा ने कहा कि 22 मार्च, 2026 को प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे बुरानवाला, बटेड़, बरोटीवाला, दामोवाला, लोअर टिपरा, सूरजपुर, हरिपुर, झाड़माजरी, शिवालिक नगर, सनसिटी, कोटला, सनसिटी रोड, गुप्ता प्रॉपर्टी, जुड्डीकलां, ऋषि अपार्टमेंट, बद्दी टोल बैरियर, हिल व्यू अपार्टमेंट, कुंझल, पालनखवाला, स्वराजमाजरा, सिक्का होटल, सतीवाला, टिपरा, मझोटू, कठलोह, दसोरामाजरा तथा इन क्षेत्रों और फीडरों से संचालित औद्योगिक इकाइयां भी प्रभावित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News