सोलन जिला में फायरिंग की घटना एक व्यक्ति घायल आरोपियों की तलाश के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन

Baddi + Doon Crime Solan

सोलन जिला में फायरिंग की घटना एक व्यक्ति घायल आरोपियों की तलाश में पुलिस की 5 टीमें गठित

Dnewsnetwork
सोलन जिला के बद्दी में शनिवार शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग होने का मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को गोली लगी है जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी पुलिस जिला बद्दी विनोद धीमान ने घटनास्थल का दौरा किया और तुरंत ही आरोपियों की तलाश के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलविंदर उर्फ बल्लू निवासी मखनूमाजरा अपने कुछ साथियों के साथ मखनूमाजरा मुख्य सड़क पर मौजूद था। इसी दौरान एक कार में सवार अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भागते समय बल्लू को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी बद्दी ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां वह उपचाराधीन है।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पाँच विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

News Archives

Latest News