Dnewsnetwork सोलन, 3 फरवरी
सोलन पुलिस (Solan police ) के 5 पुलिस कर्मचारियों व 4 होमगार्ड जवानों को सस्पेंड किया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। एसपी गाैरव सिहं ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही बरतते हुए पाए गए।इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार एसपी सोलन गौरव सिहं ने बीती रात करीब 2 बजे सोलन जिला के विभिन्न थानों व चौकियों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान परवाणु, धर्मपुर और सोलन के सदर थाना क्षेत्रों में अचानक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी और 4 होमगार्ड जवान ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतते हुए पाए गए । कुछ स्थानों पर गश्त ठीक नहीं थी, जबकि एक स्थान पर आईओ ड्यूटी सही नहीं पाई गई। इस प्रकार से होम गार्ड के जवान भी ड्यूटी में लापरवाही बरतते हुए पाए गए।















