हर घर पहुंचाई जाएगी प्रभु श्री राम की पावन ज्योति – राजेश जिंदल

Baddi + Doon Others Solan

Dnewsnetwork

बददी में श्री राम मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्री राम की पावन ज्योति हर घर पहुंचाई जाएगी यह जानकारी श्री राम सेना के संयोजक राजेश जिंदल ने दी। उन्होंने बताया कि श्री राम मंदिर स्थापना दिवस को लेकर बद्दी नगर में तैयारियां जोरो पर शुरू हो गई हैं। शहर में निमंत्रण पत्र बांटने का अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। सोमवार को श्री राम सेना की टीम झाड़ माजरी पहुंची, जहां लोगों को कार्यक्रम में पहुंचकर प्रभु श्री राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का आग्रह किया गया।संयोजक राजेश जिंदल ने बताया कि 10 जनवरी को अयोध्या नगरी से प्रभु श्री राम की पावन ज्योति बद्दी लाई जाएगी। यह ज्योति शहर की हर गली, हर मोहल्ले और हर दुकान तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री राम सेना का उद्देश्य उन भक्तों तक भी प्रभु राम की कृपा पहुंचाना है, जो किसी कारणवश अभी तक अयोध्या धाम के दर्शन नहीं कर पाए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम की ज्योति को घर-घर पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
जिंदल ने बताया कि 22 जनवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर बद्दी स्थित दशहरा ग्राउंड में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। नगर के सभी निवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।उन्होंने शहर निवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और सनातन धर्म की मर्यादा का गौरव बढ़ाने में सहयोग करें।
कैप्शन श्री राम सेना की टीम ने आज झाड़ माजरी में जाकर लोगों को आमंत्रित किया और स्थापना दिवस के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

News Archives

Latest News