Dnewsnetwork
ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने भरतगढ़-बघेरी-पंजैहरा मार्ग (हिमाचल भाग) पर पंजाब सीमा से इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप, नवाग्राम तक अंबुजा सीमेंट प्लांट लि. द्वारा सामुदायिक सामाजिक दायित्व (सी.आर.एस.) के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्य के दृष्टिगत 30 नवम्बर, 2025 तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
आदेशों के अनुसार यह कार्य बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की देखरेख में किया जाएगा।
आदेशों के अनुसार उक्त तिथि तक मैसर्ज़ रूहानी स्टोन क्रेशर, नवग्राम के मालिक अमित चंदेल द्वारा अस्थाई मोटरबाईक मार्ग के लिए निकटवर्ती भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अस्थाई मार्ग का रखरखाव अंबुजा सीमेंट कम्पनी के नियुक्त ठेकेदार द्वारा किया जाएगा।
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि के दौरान यातायात को उक्त अस्थाई मार्ग से होकर निकाला जाएगा।
यह आदेश कार्य पूर्ण होने तक अथवा 30 नवम्बर, 2025 तक, जो भी पहले हो तक लागू रहेंगे।















