अंडर-19 लड़कों की टीम की चयन प्रक्रिया 18 जून को

Others Solan

Dnewsnetwork DNN

सोलन जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-19 लड़कों की टीम की चयन प्रक्रिया 18 जून को सोलन में की जाएगी। यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजेश पुरी ने दी। उन्होंने बताया कि चयन की गई टीम आने वाले समय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया का कार्य 18 जून को सोलन को पुलिस मैदान में होगा और इस ट्रायल में इच्छुक खिलाड़ियों को बोनाफाइड हिमाचली, बर्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, 10वीं का सर्टिफिकेट व पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगी।

Latest News