Solan 08 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Nalagarh Others

DNN नालागढ़
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत उपकेन्द्र नालागढ़ के आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 08 अप्रैल, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर-1 के सहायक अभियंता सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि 08 अप्रैल, 2025 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक बर्फानी चौक, मुख्य बाजार, गोल मार्किट, गुग्गा माढ़ी चौक, पुराना बस अड्डा, वार्ड नम्बर 01, 02, 04 तथा 07, एम.सी. पार्क, गुरुद्वारा, शीतला माता मंदिर, फ्रेंड्स कॉलोनी, चुहुवाल, फोजी कॉलोनी, घन्सोत, राख घन्सोत, लेबर वेलफेयर हॉस्टल, रामशहर मार्ग वाटर सप्लाई योजना गुरुकुल स्कूल, टिकर पनोह व औद्योगिक इकाइयां लेज़र शेविंग प्रोडक्ट्स में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित स्थानों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

News Archives

Latest News