09 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Nalagarh Others
DNN नालागढ़
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत उपकेन्द्र मंझोली से संचालित क्षेत्रों में 09 फरवरी, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उप मण्डल नालागढ़ नम्बर-1 के सहायक अभियंता सी.आर. वर्मा ने दी। सी.आर. वर्मा ने कहा कि 09 फरवरी, 2025 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक बेरसन, चन्दपुर, व औद्योगिक इकाइयाँ तथा एमिल फार्मा, डी के टिशु एंड पेपर्स, एशियन सीमेंट, वी लाइन मीडिया, ओम नमह शिवाय, लियो डिजाईन, अल्पेक्स, आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News