परवाणु टर्मिनल मार्किट आढ़ती ऐेसोसियेशन की नई कार्यकारिणी का गठन

Others Politics Solan

DNN परवाणु
सोलन ज़िला के परवाणु स्थित टर्मिनल मार्किट में आज आढ़ती ऐेसोसियेशन की नई कार्यकारिणी का आम सहमति से गठन किया गया। यह जानकारी ऐेसोसियेशन की नई कार्यकारिणी के प्रधान प्रकाश चौहान ने दी।
उन्होंने कहा कि सुशील मैहता को परवाणु स्थित टर्मिनल मार्किट की नवगठित कार्यकरिणी का अध्यक्ष, कंवर वीरेन्द्र सिंह (जिंटू) को उपाध्यक्ष, प्रकाश चौहान को प्रधान, राजीव देष्टा को वरिष्ठ उप प्रधान, ब्रिज मोहन (बंटू) तथा नवल किशोर (बाबू) को उप प्रधान, रंजन चौहान को महासचिव, प्रकाश सधामटा को सचिव एवं कोषाध्यक्ष, विक्की चावला को मीडिया सलाहकार एवं प्रकाश शर्मा तथा योगेश दीवान को सलाहकार चुना गया है।
उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के गठन से पूर्व आढ़ती ऐेसोसियेशन की बैठक भी आयोजित की गई।

Latest News