करीब 1 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी मामले में 1 गिरफ्तार

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन, 13 अगस्त  : सोलन पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारियों के अधिकारिक लेटर हैड से पत्र जारी करके व जाली हस्ताक्षर करके इस पूरे मामले को अंजाम दिया गया था। एस.पी. गौरव सिहं ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मार्च महीने में एक शिकायतपत्र पुलिस को थाना कसौली में प्राप्त हुआ था । इस शिकायतपत्र के माध्यम से दिल्ली निवासी अमन मेहता व कश्मीरी लाल अध्यक्ष गिवीरेनी इनोवेक्स प्राइवेट लिमिटेड इंडिया ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि प्रधानमंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारियों के अधिकारिक लेटर हैड से पत्र जारी करके व जाली हस्ताक्षर करके कंपनी प्रबंधन से कंपनी को फायदा पहुंचाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हुई है। जबकि छानबीन करने पर पाया गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से इस प्रकार के कोई भी पत्र उक्त कम्पनी को जारी नहीं किए गए हैं । छानबीन पर यह भी पाया गया था कि इस सारी जालसाजी में कसौली निवासी जितेन्द्र कुमार चंदेल भी शामिल था, जिसने प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के नाम से झूठे हस्ताक्षर करके उपरोक्त जाली पत्र जारी किए थे ।

इस शिकायतपत्र पर पुलिस थाना कसौली में 21 मार्च को धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था । जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी जितेन्द्र कुमार के मोबाइल फोन, कम्प्यूटर तथा अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण करने पर पाया गया कि आरोपी जितेन्द्र कुमार चन्देल स्वयं ने आयकर विभाग का डिप्टी कमिशनर बताया और विभिन्न विभागों बैकों आदि से ई-मेल व अन्य माध्यमों से पत्राचार करके उन्हें धोखाधड़ी की नीयत से अपना झूठा परिचय डिप्टी कमिशनर आयकर विभाग देकर अनुचित लाभ हासिल करता था ।

जिसके बाद मंगलवार को कसौली पुलिस की टीम द्वारा आरोपी जितेन्द्र कुमार को गिरफतार किया गया है। जांच में पाया गया है कि आरोपी जितेन्द्र कुमार चन्देल ने ही प्रधानमन्त्री कार्यालय दिल्ली के नाम से जाली दस्तावेज तैयार करके उक्त कंपनी के अध्यक्ष कश्मीरी लाल से कम्पनी को फायदा पहुंचाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की। इसके अतिरिक्त इस आरोपी ने अपना बतौर डिप्टी डायरेक्टर प्रर्वतन निदेशालय का जाली वेतन प्रमाणपत्र तैयार करके देना बैंक से कार लोन भी हासिल किया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्हाेंने बताया कि अब तक की पुलिस जांच में करीब 1 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी सामने आ गई है।

News Archives

Latest News