चोरी के बाद आरोपी ने गहने फाइनांस कंपनी में जमा करवाए गिरफ़्तारी के बाद हुआ खुलासा

Crime Solan

DNN सोलन, 13 जुलाई : सोलन पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसने कुछ दिनों पहले सोलन के राजगढ़ रोड पर एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी के बाद आरोपी ने गहने फाइनांस कंपनी में जमा करवाए।एसपी गौरव सिहं ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन्हें पुलिस ने बरामद करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिहं ने बताया कि राजगढ़ रोड़ पर रहने वाली एक महिला ने सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि सुबह यह अपने काम पर चली गई थी तथा शाम को जब यह वापिस आई तो इसने देखा कि इसके घर के ताले टूटे हुए थे तथा घर का दरवाजा खुला हुआ था जब इसने घर के अन्दर चैक किया तो अन्दर से एक सिलेण्डर, 2000 रुपए की नकदी, सोने की कुछ चीजें जिनमें मंगलसूत्र, दो सैट कान की बालियां, तीन सोने की अंगूठियां व दो बैंक चैक चोरी होने पाए गए।घटना की सूचना महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की और आरोपी विक्रम कुमार उर्फ जेरी निवासी नेपाल हाल निवास नगाली को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया । जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने चोरी किए गए सामान को मूत्थू फाइनेंस में जमा करवाया हैं जिसे शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है ।

News Archives

Latest News