DNN सोलन
30 मई। सोलन के शूलिनी मंदिर में राजनीतिक भजन कीर्तन करने पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एस.डी.एम. सोलन से प्राप्त शिकायत के आधार पर यह मामला थाना सोलन में दर्ज किया गया है। एस.डी.एम. को सोशल मीडिया से पता चला कि भाजपा महिला मोर्चा की रमिश धर सूद व नगर निगम की डिप्टी मेयर मीरा आनंद अपने अन्य साथियों के साथ शूलिनी माता मन्दिर परिसर में शाम को अपने समर्थकों के साथ आए और राजनैतिक भजन गाने शुरू किए जो पोलीटीकल पार्टी को फायदा पहुंचा रही थी। जिस संदर्भ में शूलिनी माता मन्दिर के पुजारी नरेश कुमार व सेवादार पुष्पा मैहता के ब्यान लिखे गए और मामला दर्ज किया है।