सोलन विधानसभा क्षेत्र की दूसरे चरण की रिहर्सल अब 24 मई को

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

7 मई। लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे चरण की रिहर्सल की तिथियों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। निर्वाचन क्षेत्र के सभी पीठासीन अधिकारियों (पी.आर.ओ.), सहायक पीठासीन अधिकारियों (ए.पी.आर.ओ.) तथा मतदान अधिकारियों (पी.ओ.) की यह रिहर्सल पहले 23 मई, 2024 को निर्धारित थी, लेकिन अब यह रिहर्सल 24 मई, 2024 को डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के एल.एस. नेगी सभागार में होगी।
यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बंसल ने दी।

Latest News