DNN सोलन
20 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त सूचना के अनुसार 21 अप्रैल, 2024 को विद्युत उपकेन्द्र नालागढ़ से संचालित 11 के.वी. एसाइड फीडर की मुरम्मत के दृष्टिगत नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर-2 के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने दी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि 21 अप्रैल, 2024 को प्रातः 09.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक खोखरा, नालका, बागबानिया, खेडा चक, बेली देओर एवं औद्योगिक इकाइयों सनलाइफ, केसर, श्रीनिवास, बाबा टेक्नो प्लास्ट, पेसिफिक इंडिया, सपिएन्स लैब, हाई टेक, एस्पर फार्मा, यूनाइटेड बायोटेक इत्यादि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित स्थानों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।















