सोलन, 5 अप्रैल
सोलन जिला के धर्मपुर में कुछ दिनों पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे चोरी हुआ सामान भी बरामद किया गया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा आरोपी पंकज निवासी थडे का ठाकुरद्वारा को धर्मपुर से गिरफ्तार किया गया है। जिससे चोरीशुदा सामान भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 2 युवकों को इस मामले की गिरफ्तार किया जा चुका है।एस.पी. गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 28 मार्च को थाना धर्मपुर में गांव नौण निवासी एक महिला शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह देहरादून में नौकरी करती है। इन्हें वार्ड सदस्य ने फोन द्वारा सूचित किया कि इनके घर पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई है जिस पर इन्होंने अपने घर पर अपने विभाग के कर्मचारी को भेजा तो पता चला कि इनके घर से कम्पयुटर, गैस सिलेण्डर, माइक्रोवेव, नलके तथा बिजली का कुछ सामान चोरी हो गया है। जिस पर थाना धर्मपुर में चोरी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों विरेन्द्र कुमार उर्फ बाबू निवासी गांव गसान गड़खल कसौली जिला सोलन व पारस निवासी धर्मपुर कसौली जिला सोलन को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों से चोरी हुआ सामान भी बरामद भी हुआ। जांच के दौरान पाया गया है कि उपरोक्त आरोपी पारस पहले भी अपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है। जिसके खिलाफ 4 मामले पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत है। जिनमें 02 एनडीपीएस एक्ट व 2 चोरी से संबंधित है। जिनमें चोरीशुद्धा सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए पाई गई है। मामले की जांच के बाद इस मामले में अब तीसरी गिरफ्तारी की गई है।















