DNN शिमला
भाजपा ने हिमाचल की मंडी से भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और कांगड़ा सीट से सीटिंग एमपी किशन कपूर का टिकट काटकर डॉ. राजीव भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह भाजपा ने लोकसभा की चारों सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं जबकि कांग्रेस अब तक किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है।
कंगना रणौत का परिचय
कंगना रणौत का जन्म 23 मार्च, 1987 सरकाघाट मंडी में हुआ था। वह हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। कंगना ने कुछ समय पहले ही बिलासपुर के सोशल संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया था और अपना संबोधन हिमाचल प्रदेश की जनता के समक्ष रखा था। कंगना रणौत ने मनाली में भी अपना घर बनाया है।
डॉ. राजीव भारद्वाज का परिचय
डॉ. राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। राजीव भारद्वाज पूर्व सरकार में कांगड़ा को-ऑप्रेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका जन्म 9 फरवरी, 1963 को हुआ। वह मूलतः कांगड़ा के रहने वाले है। राजीव भारद्वाज निजी चिकित्सक के रूप में कार्य करते हैं।















