डाइट मनी में पांच गुणा बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री का आभार जताया

Himachal News Others Politics Shimla

DNN शिमला

पुलिस विभाग के एक प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और डाइट मनी में पांच गुणा बढ़ोतरी के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने इस बार के बजट में पुलिस कर्मियों की डाइट मनी को बढ़ाकर एक हजार रुपये करने की घोषणा की है। प्रतिनिधिमण्डल ने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि पूर्व में किसी भी सरकार द्वारा इस तरह का प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न भी उपस्थित थे।

News Archives