डॉ. शांडिल 18 फरवरी को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

Others Politics Solan

DNN सोलन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 18 फरवरी, 2024 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 18 फरवरी, 2024 को प्रातः 11.30 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पौधना के कून में राजकीय माध्यमिक पाठशाला कून से चायला, कांगुटी सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य की आधारशिला रखेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत दोपहर 12.15 बजे ग्राम पंचायत पौधना के कांगुटी में जल भण्डारण संरचना का शिलान्यास करेंगे।
डॉ. शांडिल तत्पश्चात दोपहर 01.00 बजे ग्राम पंचायत देलगी के कोठी में कोठी से देलगी मार्ग की आधारशिला रखेंगे, कोठी से रूग मार्ग का लोकार्पण करेंगे तथा कोठी-बाड़ा उठाऊ जलापूर्ति योजना का भूमि पूजन करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत जन समस्याएं भी सुनेंगे।

Latest News