‘हिम समाचार ऐप’ के माध्यम से एक क्लिक पर जानकारी पाना हुआ आसान

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

7 फ़रवरी। व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश के जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित प्रदेश सरकार सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल से त्वरित जानकारी प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने वेबसाईट, फेसबुक, व्हट्स ऐप के साथ-साथ अब ‘हिम समाचार ऐप’ आरम्भ की है जो प्रदेश सरकार के जन हितैषी निर्णयों और गतिविधियों को आमजन तक बस एक क्लिक पर पहुंचा रही है।
इस ऐप पर जहां एक ओर समाचार बुलेटिन के माध्यम से रोज़मर्रा के कल्याणकारी निर्णयों की जानकारी लोगों तक सुगमता से पहुंच रही है वहीं मुख्यमंत्री का आमजन से ऐप के माध्यम से संवाद भी स्थापित हो रहा है।
वर्तमान में सूचनाओं का आदान-प्रदान अत्याधिक बढ़ गया है। ऐसे में हिम समाचार ऐप पर जहां एक साथ समाचार बुलेटिन उपलब्ध है वहीं ऐप पर ही जानकारी प्राप्त करने वाले को अन्य सूचनाएं भी मिल रही हैं।
इस ऐप पर प्रतिदिन सांय 06.00 बजे समाचार बुलेटिन और साप्ताहिक आधार पर हिमाचल डायरी के माध्यम से हिमाचल सरकार के निर्णयों की जानकारी मिल रही है।
एंड्रोईड यूज़र यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से तथा ऐपल यूज़र इस ऐप को ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप निःशुल्क उपलब्ध है।

News Archives

Latest News